फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Appeal from pharmacists of rural dispensaries not to go on strike

ग्रामीण डिस्पेंसरियों के फार्मासिस्टों से हड़ताल पर न जाने की अपील

Sun, 26 Apr 2020 08:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Appeal from pharmacists of rural dispensaries not to go on strike
पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा ने ग्रामीण डिस्पेंसरियों में कार्यरत फार्मासिस्टों को उनकी मांगें जल्द माने जाने का भरोसा देते हुए अपील की है कि वे संकट की इस घड़ी में हड़ताल पर न जाएं। बाजवा ने रविवार को फार्मासिस्ट यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को टेलीफोन करके भरोसा दिलाया कि सरकार की तरफ से उनकी नौकरियां रेगुलर करने की मांग पर विचार किया जा रहा है और उन्हें उम्मीद है कि कुछ कानूनी और अदालती फैसलों की अड़चनों को दूर करके इस मामले का हल निकाल लिया जाएगा। उन्होंने यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को यह भी बताया कि फार्मासिस्टों का कांट्रैक्ट रिन्यू और इस महीने का वेतन जारी करने के लिए विभाग को हिदायतें जारी कर दी गई हैं। पंचायत मंत्री ने ग्रामीण डिस्पेंसरियों के फार्मासिस्टों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तरफ से दिए जा रहे योगदान पर पूरे विभाग को गर्व है। उन्होंने यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि वह स्वास्थ्य और पुलिस विभाग की तरह इन फार्मासिस्टों को भी 50 लाख रुपये के बीमे की सुविधा देने का मामला भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed