फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Appeal: Farmers' income can be increased by adding cow to agriculture: Rupala

अपील : गाय को कृषि से जोड़कर बढ़ाई जा सकती है किसानों की आय : रुपाला

Tue, 21 Dec 2021 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Appeal: Farmers' income can be increased by adding cow to agriculture: Rupala
पंचकूला। केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने हरियाणा गो सेवा आयोग द्वारा हरियाणा गोवंश अनुसंधान केंद्र की स्थापना करने, वहां पर गो उत्पादों का परीक्षण करने और उनका उत्पादन करने पर प्रशंसा जताई है। वह एक कार्यक्रम में जाने से पूर्व पिंजौर-शिमला हाईवे पर हरियाणा गोवंश अनुसंधान केंद्र में बने उत्पादों के एक स्टाल का निरीक्षण कर रहे थे। इससे पूर्व चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर पहुंचने पर हरियाणा के पशुपालन, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल और हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गाय को कृषि से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने पिंजौर में गो उत्पादों के स्टाल पर प्रदर्शनी के लिए रखे गो उत्पादों की जानकारी हासिल की। उन्होंने हरियाणा गो सेवा आयोग के कार्यों की सराहना की। प्रदर्शनी स्थल पर हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, सचिव डॉ. चिरंतन कादयान, कामधेनु गोशाला सेवा सदन की प्रबंधक समिति के उपाध्यक्ष भारत भूषण बंसल, सचिव रोहित सिंगला, पुनीत जैन, कृषि विशेषज्ञ देवेंद्र मलिक ने केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और हरियाणा के पशुपालन, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed