Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Appeal: Ensure disposal of files received on e-office within 15 days

अपील : ई-ऑफिस पर प्राप्त होने वाली फाइलों का 15 दिन के अंदर निपटान करना सुनिश्चित करें

Tue, 26 Oct 2021 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Appeal: Ensure disposal of files received on e-office within 15 days
पंचकूला। नगराधीश सिमरनजीत कौर ने सभी ब्रांच अध्यक्षों को निर्देश दिए कि ई-ऑफिस पर प्राप्त होने वाली फाइलों का 15 दिन के अंदर निपटान करना सुनिश्चित करें। नगराधीश सोमवार को जिला सचिवालय के सभागार में उपायुक्त कार्यालय के सभी ब्रांच अध्यक्षों की आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सृष्टि शर्मा भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी किसी कारणवश लंबे समय से अवकाश पर है तो संबधित फाइल को पुल बैक करके उसे किसी अन्य कर्मचारी को भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि संबंधित ब्रांच अध्यक्ष पोर्टल से रिपोर्ट भी निकाल सकते हैं, जिससे उन्हें यह पता चल जाएगा कि कौन सी फाइल किसक पास, कितने समय से लंबित है। उन्होंने कहा कि यदि कोई फाइल रिसीव हो गई है और वो उनसे संबंधित नहीं है तो वे फाइल ट्रांसफर करने के लिए पत्र दे सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि फाइल डिस्पोज करने में किसी प्रकार की कोई तकनीकी परेशानी आती है तो उसके लिए संबंधित अधिकारियों से बात करके उसे समय रहते डिस्पोज करवाएं। नगराधीश ने इस अवसर पर जिन ब्रांचों के पास 7 दिन से कोई फाइल लंबित नहीं है उनकी प्रशंसा की तथा आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी वे इसी प्रकार निष्ठा एवं लग्न के साथ अपना कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सतपाल सिंह, डीएसईओ रितु गर्ग, एसडीएम कार्यालय के एएसआर मुकेश खन्ना और उपायुक्त कार्यालय की सभी ब्रांचों के सहायक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed