फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Appeal accepted against the sentence of the convict of raping a 5-year-old innocent

5 साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी की सजा के खिलाफ अपील एडमिट

Wed, 07 Jul 2021 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Appeal accepted against the sentence of the convict of raping a 5-year-old innocent
चंडीगढ़। पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी 65 साल के शौकत की 20 साल कैद की सजा को चुनौती देने वाली याचिका पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए स्वीकार कर ली है। साथ ही 10 हजार रुपये की जुर्माना राशि की वसूली पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन

यमुनानगर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी दो बेटियां हैं। 29 सितंबर 2018 को उसकी 5 साल की बेटी गांव में दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। काफी देर बाद वह वापस आई तो उसने बताया कि दुकान पर बाबा शौकत ने उसे पकड़ लिया और उसे कमरे में ले जाकर गलत काम किया। महिला की इस शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। इस मामले में करीब सवा दो साल तक यमुनानगर की अदालत में सुनवाई चली और सभी इसके बाद शौकत को 19 जनवरी को दोषी करार दिया गया। अदालत ने उसे 20 साल की कैद तथा 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। इसे उसने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed