फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Anshu won gold medal in State Taekwondo Championship, qualified for National

Panchkula News: स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अंशु ने जीता स्वर्ण पदक, नेशनल के लिए किया क्वालीफाई

Mon, 17 Jun 2024 11:54 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Anshu won gold medal in State Taekwondo Championship, qualified for National
पंचकूला। सब जूनियर कैडेट और जूनियर हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर श्री जैनेंद्र गुरुकुल गुरुगुल सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा अंशु ने नेशनल के लिए क्वालिफाई किया है। चैंपियनशिप के मुकाबले 14 से 16 जून तक सिरसा में हुए। बेटी की कामयाबी से परिवार में खुशी का माहौल है। इस शानदार उपलब्धि के लिए स्कूल की प्रिंसिपल रेनु शर्मा और अन्य शिक्षकों ने भी अंशु को बधाई दी है।
विज्ञापन

अंशु की मां तुलसी ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तराखंड के बागेश्वर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए बेटी ने कड़ी मेहनत की। इसका फल मिलने पर वह खुश दिखे। वहीं, बेटे विनय ने भी सिल्वर पदक जीता है। अंशु ने स्वर्ण पदक जीतने का श्रेय परिवार और कोच को दिया है। उन्होंने बताया कि सभी ने उनकी मदद की। इस कारण वह इस मुकाम को हासिल कर पाई। इन खिलाड़ियों के अलावा हरमन ने रजत पदक, अनमोल, करन ठाकुर व रितिका ने भी कांस्य पदक जीता है। सीनियर कोच हरजीत सिंह व कोच सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से गदगद हैं। हरजीत सिंह ने कहा कि सभी बच्चों ने काफी मेहनत की, लेकिन अंशु ने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। अब वह नेशनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। आगे भी अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed