{"_id":"5eaddded8ebc3e90a1757fa9","slug":"another-patient-arrived-home-after-defeating-corona-panchkula-news-pkl3740708132","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में एक और मरीज ने कोरोना को दिया मात, परिवार के चार लोग अब तक हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में एक और मरीज ने कोरोना को दिया मात, परिवार के चार लोग अब तक हुए ठीक
Sun, 03 May 2020 02:24 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
एक और मरीज ने कोरोना को दिया मात।
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना को मात देकर शनिवार को एक और मरीज पीजीआई से डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंच गई। पीजीआई से डिस्चार्ज होते समय महिला को डॉक्टरों और स्टाफ ने कोरोना के योद्धाओं को समर्पित पोस्टर और पौधा उपहार में दिया। महिला ने भी डॉक्टरों और स्टाफ का धन्यवाद किया। इसके साथ ही शहर में कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या 19 हो गई है।
विज्ञापन
सेक्टर-33 निवासी इस 59 वर्षीय महिला के घर के कुल 6 सदस्य कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इनमें कनाडा से लौटा महिला का बेटा, बहू, 11 माह और 8 साल की पोतियां और मोहाली निवासी समधन शामिल हैं। अब तक परिवार के चार लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
इनमें महिला का बेटा, बहू और 11 माह की पोती ठीक होकर घर लौट चुके हैं जबकि समधन और 8 साल की पोती का मोहाली में इलाज चल रहा है। फिलहाल पीजीआई में कोरोना के 78 मरीज भर्ती हैं। इनमें से 4 आईसीयू में हैं।
विज्ञापन