{"_id":"66d2660c44ac9441210cdbc6","slug":"anmol-jain-wins-in-philatelic-exhibition-pkl-office-news-c-290-1-pkl1067-10325-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी में अनमोल जैन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डाक टिकट संग्रह प्रदर्शनी में अनमोल जैन ने मारी बाजी
विज्ञापन
प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर किया सम्मानित
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-8 स्थित डीएवी मॉडल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी पंचपैक्स का शुक्रवार को समापन हो गया। इसका आयोजन भारतीय डाक विभाग की ओर से किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ पोस्टमास्टर अंबाला जीपीओ राजकुमार ने बीशन सिंह मुख्य निदेशक डाक सेवाएं, हरियाणा सर्कल अंबाला का स्वागत किया। उन्होंने विजेताओं को बधाई दी और स्टांप डिजाइनिंग प्रतियोगिता और डाक टिकट संग्रह प्रश्नोत्तरी के दौरान प्रतिभागियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
दो दिवसीय प्रदर्शनी में 800 से अधिक छात्रों, टिकट प्रेमियों, डाक टिकट संग्रहकर्ताओं और आगंतुकों ने भागीदारी की। कार्यक्रम में 14 डाक टिकट संग्रहकर्ताओं ने संग्रह प्रदर्शित किए। उनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन संग्रहों का चयन ज्यूरी सदस्यों ने किया। अनमोल जैन को प्रथम स्थान, गीता को दूसरा स्थान और राकेश खुराना व आर्यन को तीसरा मिला।
विज्ञापन
इन्हें किया सम्मानित :
स्टैंप डिजाइनिंग में दो श्रेणियां थीं, एक में कक्षा छठी से आठवीं तक के छात्र शामिल रहे। दूसरी श्रेणी में कक्षा नौवीं-दसवीं तक के छात्र शामिल रहे। ज्यूरी सदस्यों ने प्रत्येक श्रेणी से तीन सर्वश्रेष्ठ रचनाओं का चयन किया। पहली श्रेणी में सार्थक गवर्नमेंट इंटीग्रेटेड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-12ए पंचकूला से आठवीं कक्षा की छात्रा प्रीति यादव ने प्रथम स्थान, सार्थक गवर्नमेंट इंटीग्रेटेड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-12 ए पंचकूला से छठी कक्षा की छात्रा संजना ने दूसरा व पीएमश्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आठवीं की छात्रा निशा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
दूसरी श्रेणी में सार्थक गवर्नमेंट इंटीग्रेटेड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-12 ए की नौवीं कक्षा की छात्रा प्रतिज्ञा ने प्रथम, डीएवी मॉडल स्कूल (सीनियर सेकेंडरी) सेक्टर-8 पंचकूला की दसवीं कक्षा की छात्रा नेहा ने दूसरा व सार्थक गवर्नमेंट इंटीग्रेटेड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12 ए की नौंवी कक्षा की छात्रा प्रीत ने स्टांप डिजाइनिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।