फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Anil Vij upset over not relieving DGP

डीजीपी को कार्यमुक्त ना करने से खफा हुए विज

Fri, 06 Aug 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Anil Vij upset over not relieving DGP
चंडीगढ़। हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव को अब तक रिलीव नहीं करने से गृह मंत्री अनिल विज ज्यादा खफा हैं। विज ने इस बारे में गृह सचिव राजीव अरोड़ा को पत्र लिखकर पूछा है कि आखिर क्यों अब तक डीजीपी को रिलीव नहीं किया गया। साथ ही यह आदेश भी दिए हैं कि इस प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, ताकि प्रदेश को जल्दी नया डीजीपी मिल सके।
विज्ञापन

बता दें कि केंद्रीय लोक सेवा आयोग के पूछने पर हरियाणा सरकार ने जानकारी दी थी कि डीजीपी मनोज यादव को 31 जुलाई तक रिलीव कर दिया जाएगा। लेकिन अवधि से पांच दिन अधिक बीत जाने के बावजूद डीजीपी को रिलाव न करने पर विज ने कड़ा संज्ञान लिया है। गृह मंत्री का मानना है कि मौजूदा डीजीपी के रिलीव होने के बाद ही केंद्रीय लोक सेवा आयोग की ओर से हरियाणा सरकार को नए डीजीपी के पद के लिए तीन सीनियर आईपीएस अधिकारियों के नाम का पैनल भेजा जाएगा। इसके बाद इनमें से एक अधिकारी को डीजीपी के तौर पर नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

लंबेे समय से दोनों के रिश्तों में खटास
डीजीपी और विज के रिश्तों में लंबे समय से खटास चली आ रही है। गृह सचिव राजीव अरोड़ा से भी विज अंदर खाने नाराज हैं। चूंकि विज के कई आदेशों को लागू न करने का उन पर आरोप लगता रहा है। विज उन्हें पत्र लिखकर इस बारे में नाराजगी जता चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed