फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Anil Vij admitted to PGI Chandigarh, Chief Minister reached to know the condition

अनिल विज पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल, सीएम ने जाना हाल

Mon, 23 Aug 2021 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Anil Vij admitted to PGI Chandigarh, Chief Minister reached to know the condition
चंडीगढ़। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल कराया गया है। ऑक्सीजन स्तर गिरने के कारण उनको डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है। उधर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृह सचिव राजीव अरोड़ा ने पीजीआई पहुंचकर विज का कुशलक्षेम पूछा।
विज्ञापन

19 अगस्त को तबियत बिगड़ने पर डाक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दी र्थी। यह पहली बार है कि अनिल विज विधानसभा सत्र में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं। 20 अगस्त को शुरू हुए मानसून सत्र की पूरी कार्यवाही विज ने घर से ही टीवी पर लाइव देखी थी। बता दें कि कोरोना होने के आठ माह बाद भी विज ऑक्सीजन संकट से बाहर नहीं निकल पाए हैं। कई बार उनका ऑक्सीजन लेवल 78 तक पहुंच चुका है। बावजूद इसके वे ऐसे पहले मंत्री हैं, जो अपनी कार्यालय में आक्सीजन सिलेंडर लगाकर सरकारी बैठकें करते रहे हैं और जनता की समस्याएं सुन रहे हैं। पूरे कोरोना काल में भी यही एक मंत्री हैं, जो लगातार अपने कार्यालय आते रहे हैं। गौरतलब है कि आठ माह पहले विज को कोरोना होने के बाद पीजीआई रोहतक और मेदांता में दाखिल रहना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed