फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   An old employee along with his girlfriend looted Rs 47.5 lakh from a steel factory

Panchkula News: प्रेमिका संग मिलकर पुराने मुलाजिम ने लूटे स्टील फैक्टरी से साढ़े 47 लाख

Wed, 10 Sep 2025 01:11 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 10 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
An old employee along with his girlfriend looted Rs 47.5 lakh from a steel factory
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। फोकल प्वाइंट फेज सात दुर्गा कालोनी की एएच अलायज रोलिंग मिल में कुछ दिन पहले हुई साढ़े 47 लाख रुपये लूट की वारदात को कमिश्नरेट पुलिस ने सुलझा लिया है। यह वारदात फैक्टरी के पुराने मुलाजिम ने अपनी प्रेमिका और एक साथी से मिलकर की।
आरोपियों ने फैक्टरी से साढ़े 47 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए। कमिश्नरेट पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनके कब्जे से पुलिस ने 28 लाख 59 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली। इस मामले में मुख्य आरोपी राघव कक्कड़, उसकी प्रेमिका हरमनजोत कौर और श्री फतेहगढ़ साहिब के निवासी कर्मजीत सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस रुपिंदर सिंह और डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस क्राइम हरपाल सिंह गरेवाल ने बताया कि फोकल प्वाइंट दुर्गा पुरी फेज सात में एएच अलायज रोलिंग मिल के नाम से फैक्टरी है। जहां स्टील प्लांट लगा है। आरोपी राघव कक्कड़ जो मूल रूप से तरनतारन के भिखीविंड का रहने वाला था। वह किराए के घर में रहता था। उसकी मुलाकात वहीं हरमनजोत के साथ हुई और दोनों में प्रेम संबंध बन गए। आरोपी राघव को सारा पता था कि इंडस्ट्री में रोजाना लाखों रुपये आते जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने जल्द अमीर बनने के चक्कर में फैक्टरी में लूट की प्लानिंग बना डाली। जिसके लिए उसने अपनी प्रेमिका और एक अन्य साथी कर्मजीत सिंह को मिला लिया। 29 अगस्त की रात को आरोपियों ने फैक्टरी में घुस कर साढ़े 47 लाख रुपये लूटे और फरार हो गए। पुलिस को जब यह सूचना मिली तो पुलिस की टीमें वहां पहुंची। कई थ्योरियों पर जांच की गई और आरोपियों के बारे में पता चला। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से कुल 28 लाख 59 हजार रुपये बरामद कर लिए।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बाकी पैसे कहां खर्च किए इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस को यह भी आशंका है कि इस लूटकांड में ओर भी कोई शामिल हो सकता है। कई थ्योरियों पर पुलिस की जांच चल रही है। पुलिस आरोपियों की फोन काल्स की डिटेल के साथ साथ उनके सभी संपर्क खंगालने में जुटी है कि वह इन दिनों किन लोगों के संपर्क में थे और कहां कहां गए। आरोपियों ने अगर पैसे खर्च किए है तो कहां खर्च किए है। पुलिस जांच में जुटी है कि जो पैसे अभी मिले नहीं है उसकी कोई चीज तो नहीं खरीदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed