फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Amravati's residents are suffering from filth, and complaints have not improved the situation.

Panchkula News: अमरावती में गंदगी से लोग बेहाल, शिकायतों के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

Fri, 08 May 2026 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Amravati's residents are suffering from filth, and complaints have not improved the situation.
कूड़े के ढेर और बदबू से बढ़ी परेशानी, बीमारी फैलने का खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीमंदिर। चंडीमंदिर स्थित अमरावती में गंदगी की समस्या से लोग परेशान हैं। कॉलोनी के कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे होने से आसपास के लोगों को बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान शमशेर शर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और नगर निगम अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर निगम के उपायुक्त से मिलकर भी क्षेत्र की समस्या से अवगत कराया गया, इसके बावजूद नियमित रूप से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा। गंदगी के कारण इलाके में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और नियमित रूप से कूड़ा उठाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed