फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Amit Jindal emphasizes transparency and new leadership in the Agrawal Sabha election.

Panchkula News: अग्रवाल सभा चुनाव में अमित जिंदल ने पारदर्शिता और नए नेतृत्व पर दिया जोर

Sun, 25 Oct 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Amit Jindal emphasizes transparency and new leadership in the Agrawal Sabha election.
पंचकूला। अग्रवाल सभा के चुनाव को लेकर प्रधान पद के उम्मीदवार अमित जिंदल और उनकी टीम ने शनिवार को घोषणा पत्र जारी किया। इसमें सभा के कामकाज में पारदर्शिता, युवाओं और महिलाओं को जिम्मेदारी देने तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने का वादा किया गया है।
विज्ञापन

अमित जिंदल की टीम से महासचिव पद पर बलदेव कुमार गोयल, वित्त सचिव पद पर विजय कुमार गर्ग और सचिव पद पर विनीत जिंदल चुनाव लड़ रहे हैं। टीम ने पदाधिकारियों के कार्यकाल के बाद अगले दो कार्यकाल तक उसी पद पर दोबारा चुनाव नहीं लड़ने का प्रस्ताव लाने की बात कही है।
विज्ञापन


घोषणा पत्र में जरूरतमंद विद्यार्थियों को फीस, किताबों और करियर मार्गदर्शन में सहायता, बेटियों के विवाह में सहयोग तथा युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जोड़ने का वादा किया गया है। साथ ही अग्रवाल भवन की सुविधाओं में सुधार, आय-व्यय का हिसाब सार्वजनिक करने, स्वास्थ्य शिविर लगाने और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्यक्रम आयोजित करने की योजना भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed