{"_id":"68e15d3f27aada1fef0e58ce","slug":"amazing-arrangements-doctor-sahib-goes-two-kilometers-away-to-mark-his-attendance-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-19725-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: गजब इंतजाम...डाॅक्टर साहब दो किमी दूर लगाने जाते हैं हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: गजब इंतजाम...डाॅक्टर साहब दो किमी दूर लगाने जाते हैं हाजिरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-28 के सामुदायिक केंद्र में चल रही डिस्पेंसरी में गजब का इंतजाम है। स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था के चलते यहां तीन महीने से पंचिंग मशीन खराब है। डाॅक्टर और स्टाफ हाजिरी लगाने के लिए रोज सुबह-शाम दो किलोमीटर दूर सेक्टर -26 पॉलीक्लीनिक जा रहा है। इतना ही नहीं यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी भी बनी हुई है। डिस्पेंसरी मेंं जांच नहीं होती है और दवाएं की भी कमी बनी रहती है। सामुदायिक केंद्र में बने वॉशरूम में पानी की सप्लाई बंद होने से परेशानी होती है। इसके अलावा यहां पर लोगों को इलाज भी समय पर नहीं मिल पाता है। सुविधाओं के अभाव में यहां दस-15 मरीज ही रोज इलाज करवाने के लिए आते हैं।
डिस्पेंसरी में झाड़ियां उगने के बाद नहीं हटा रहे
डिस्पेंसरी में झाड़ियां उगी हैं। अभी तक इन झाड़ियों को हटाया नहीं गया है। इस कारण यहां पर आने-जाने वाले लोगों के लिए सामने का गेट बंद कर दिया गया है। इस गेट के सामने गंदगी बनी है। सुविधाएं न होने के चलते यहां लोग इलाज करने से कतरा रहे हैं।
कोट-- -
इलाज की सुविधा पूरी नहीं
डिस्पेंसरी में इलाज की सुविधा पूरी नही है। यहां पर बुखार होने पर सभी टेस्ट नहीं होते हैं। इस कारण सिविल अस्पताल जाना पड़ता है। कई बार सभी दवाएं भी नहीं मिल पाती हैं। सुविधा अच्छी नहीं होने के कारण इलाज के लिए सिविल अस्पताल जाना पड़ रहा है। - जितेंद्र कुमार, निवासी सेक्टर -28
विज्ञापन
सफाई नहीं होने से बनी है परेशानी
डिस्पेंसरी में सफाई नहीं हैं। यहां पर झाड़ियां उगी हैं। इस तरह के हालात में यहां पर मच्छर पैदा हो रहे हैं। मच्छर के काटने से लोगों में डेंगू और मलेरिया का खतरा बना है। डिस्पेंसरी की सफाई की दिक्कत है। -प्रेमपाल, निवासी सेक्टर -28
सामुदायिक केंद्र में चल रही डिस्पेंसरी में जल्द ही हाजिरी लगाने के लिए पंचिंग मशीन लगवाई जाएगी। इसके साथ ही यहां पर पानी की सप्लाई और सफाई के लिए निगम को लिखा जाएगा। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला स्वास्थ्य विभाग

कोट