फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Along with Zirakpur, he was given the responsibility to kill a businessman from Chandigarh.

Panchkula News: जीरकपुर के साथ ही चंडीगढ़ के व्यापारी को मारने का मिला था जिम्मा

Thu, 09 Nov 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Along with Zirakpur, he was given the responsibility to kill a businessman from Chandigarh.
डेराबस्सी/जीरकपुर। वीआईपी रोड पर पुलिस मुठभेड़ में घायल गैंगस्टर मनजीत सिंह को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। गांव खेड़ी गुज्जरां वासी गैंगस्टर मनजीत सिंह लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा है। वह हाल ही में मोहाली में एक बीयर बार में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था जो कुछ दिन पहले ही जमानत पर जेल से छूटा था। सुनवाई के दौरान वह गाड़ी में ही बैठा रहा।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि उक्त आरोपी और उसके फरार साथी गुरपाल सिंह वासी गांव खेड़ी गुज्जरां को जीरकपुर के व्यापारी के साथ ही चंडीगढ़ के व्यापारी को मारने का जिम्मा गोल्डी बराड़ और साबा यूएसए ने दिया था। सूत्रों के मुताबिक साबा ने अपने गुर्गों से उन्हें हत्याओं को अंजाम देने के लिए 10 दिन पहले डेराबस्सी कॉलेज के पास तीन पिस्तौलें मुहैया करवाई थीं।
विज्ञापन


साबा ने लिया था गोल्डी बराड़ की हत्या का बदला

पंजाब के गोबिंदगढ़ का रहने वाला साबा अभी अनमोल बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के निर्देशों के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका से काम कर रहा है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में फरार आरोपी है और उसे अप्रैल में पंजाबी गायक करण औजला और शैरी मान के साथ कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड में एक शादी की रिसेप्शन में देखा गया था। साबा ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के भाई की हत्या का बदला लेते हुए जैतों के रहने वाले दीपक उर्फ मान का सोनीपत में कत्ल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनजीत पर कई मामले हैं दर्जमनजीत सिंह पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह मोहाली के मशहूर बीयर बार ब्रू ब्रौस में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल था। उसे पुलिस ने मई महीने में उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने गैंगस्टर के पास से एक लाख रुपये कीमत की विदेशी पिस्टल समेत दो अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद किए थे।


कोटपुलिस रिमांड के दौरान गैंगस्टर से उसके भगोड़े साथी के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। वहीं यह भी पता किया जाएगा कि वह किस वारदात को अंजाम देने जा रहे थे। - बिरकमजीत सिंह बराड़, डीएसपी, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed