फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ALM recruitment fraud: SIT brought two accused on production warrant

एएलएम भर्ती फर्जीवाडा : एसआईटी दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई

Wed, 16 Feb 2022 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
ALM recruitment fraud: SIT brought two accused on production warrant
पंचकूला। एएलएम भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में एसआईटी दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। आरोपियों को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेजा है। एसआईटी पूछताछ के आधार पर लगातार दबिश दे रही है। एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

आरोपी कुलदीप सिंह और रामफल ने पैसे का लालच देकर परीक्षा दिलाने के लिए कुछ लड़कों को तैयार किया था। आरोपी कुलदीप सिंह को अंबाला और रामफल को हिसार जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। दोनों आरोपी पुलिस के अलावा एएलएम सहित अन्य परीक्षाएं दिलवा चुके हैं। पुलिस अभी तक करीब 100 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

समन भेजने के बाद भी अभी तक आरोपी पेश नहीं हुए हैं। एसीपी विजय नेहरा ने बताया कि अब तक एसआईटी की टीम ने 43 लोगों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की लगातार तलाश जारी है। पंचकूला पुलिस की ओर से आठ मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed