फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   All trains full, special train going to Varanasi also packed immediately

Panchkula News: सभी ट्रेनें फुल, वाराणसी जाने वाली स्पेशल ट्रेन की तत्काल भी पैक

Sun, 27 Oct 2024 03:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
All trains full, special train going to Varanasi also packed immediately
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। चंडीगढ़ से चलने वाली सभी ट्रेनों में दीपावली से लेकर छठ पूजा तक की वेटिंग लिस्ट लंबी है। दीपावली और छठ पूजा पर लखनऊ, दिल्ली, जयपुर, बिहार, सहित अन्य जगहों के लिए चंडीगढ़ से सफर करने वाले रेल यात्रियों के पास तत्काल सेवा के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए चंडीगढ़-वाराणसी और चंडीगढ़-गोरखपुर के बीच दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है, लेकिन दोनों में भी सीट उपलब्ध नहीं है। रविवार को चंडीगढ़ से वाराणसी जाने वाली स्पेशल ट्रेन में तत्काल बुकिंग भी बंद हो गई है।



चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

चंडीगढ़ से गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04518 हर वीरवार 24, 31 अक्टूबर और 7, 14 नवंबर को चंडीगढ़ से रात 11:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन शाम 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन गोरखपुर से हर शुक्रवार 25 अक्टूबर, 1, 8 और 15 नवंबर को रात 11:05 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन









चंडीगढ़-वाराणसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
चंडीगढ़ से वाराणसी के लिए ट्रेन संख्या 04212 हर रविवार 27 अक्टूबर, 3, 10 और 18 नवंबर को सुबह 9:30 बजे चंडीगढ़ से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed