फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   All India Forest Sports Meet starts from 10, workers will show their strength in 21 sports

पंचकूला: ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 10 से शुरू, 21 खेलों में कर्मी दिखाएंगे दम

Thu, 09 Feb 2023 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
All India Forest Sports Meet starts from 10, workers will show their strength in 21 sports
पंचकूला। 26वीं ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट का आयोजन 10 से 14 मार्च तक किया जाएगा। इसमें देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के करीब दो हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। उपायुक्त महावीर कौशिक की अध्यक्षता में खेलों के सफल आयोजन को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में बैठक हुई। खेलों के लिए पंचकूला की एसडीएम ममता शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में देशभर से करीब दो हजार फॉरेस्ट अधिकारी और कर्मचारी करीब 21 खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेंगे। खेलों का आयोजन ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम सेक्टर 3 और जिमखाना क्लब में किया जाएगा। महावीर कौशिक ने निर्देश दिए कि खेलों में भाग लेने के लिए आने वाले खिलाड़ियों के लिए बेहतर यातायात और खाने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को खेल स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला फायर अधिकारी की ओर से किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रर्याप्त संख्या में अग्निशामक वाहनों की व्यवस्था की जाए। महावीर कौशिक ने जिला खेल अधिकारी को ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में उपलब्ध खेल सुविधाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। स्टेडियम में खेलों से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन से यहां खेल इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत हुआ है और पंचकूला ने देश में एक नई पहचान बनाई है।
विज्ञापन


इन खेलों का होगा आयोजन
एथलेटिक्स, आर्चरी, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, स्नूकर, ब्रिज, कैरम, चैस, क्रिकेट, फुटबॉल, गोल्फ, हॉकी, कबड्डी, लॉन टेनिस, शूटिंग, स्क्वैश, स्वीमिंग, टेबल टेनिस, टग ऑफ वॉर, वॉलीबाल, वेट लिफ्टिंग।
विज्ञापन


ये लोग रहे बैठक में उपस्थित
एसडीएम ममता शर्मा, नगराधीश गौरव चौहान, वन मंडल अधिकारी बीएस राघव, जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता गौरव जैन, सीएमओ कार्यालय से डॉ. स्नेह, हरियाणा रोडवेज के ट्रैफिक मैनेजर व्यौम शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed