{"_id":"6248a710b0de754ae736e94c","slug":"all-india-equestrian-competition-suganya-of-tamil-nadu-wins-gold-medal-in-women-s-hacks-pkl-office-news-pkl44647086","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय घुड़सवारी प्रतियोगिता: महिला हैक्स में तमिलनाडु की सुगन्या ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय घुड़सवारी प्रतियोगिता: महिला हैक्स में तमिलनाडु की सुगन्या ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
पंचकूला। भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) भानू में हो रही 40वीं अखिल भारतीय घुड़सवारी प्रतियोगिता में शनिवार को महिला घुड़सवारों ने दम दिखाया। इसमें तमिलनाडु, हरियाणा और असम राइफल्स की महिला घुड़सवारों ने पदक जीते। आईटीबीपी भानू में महिला हैक्स स्पर्धा का आयोजन किया गया। इसमें तमिलनाडु पुलिस की सिपाही सुगन्या ने अपने अश्व ग्रैंड सेलिब्रेशन के साथ स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया।
वहीं असम राइफल्स की राइफल मैन अश्विनी ने अपने अश्व विख्यात के साथ रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान और हरियाणा पुलिस की सिपाही रीतू दहिया ने अपने अश्व कैलीबर के साथ कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर भारत सरकार कैबिनेट सचिवालय दिल्ली के पूर्व सचिव (सुरक्षा) बीकेडे मुख्य अतिथि थे। आईटीबीपी के महानिरीक्षक ईश्वर सिंह दूहन, उपमहानिरीक्षक राजेश शर्मा ने सभी का स्वागत किया।
ओपन हैक्स प्रतियोगिता में महाराष्ट्र पुलिस ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान, नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान और पश्चिम बंगाल ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत प्रारंभिक ड्रेसेज स्पर्धा में असम राइफल के लेफ्टिनेंट कर्नल समीर चौधरी ने अपने अश्व दिलावर के साथ स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के उपसेनानी डॉ. रावेश्वर सिंह राणा ने अपने अश्व मारुति के साथ रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के हेड कांस्टेबल मंजीत सिंह अपने अश्व महान के साथ कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
प्रारंभिक ड्रेसेज टीम में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान, असम राइफल की टीम ने रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान और नेशनल पुलिस अकादमी हैदराबाद ने कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। शो जंपिंग ओपन सिक्स बार प्रतियोगिता में राजस्थान पुलिस के जितेंद्र कुमार ने अपने अश्व सोनाली के साथ स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान, पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल जतिंद्र सिंह ने अपने अश्व युवराज के साथ रजत पदक जीतकर दूसरा स्थान और गुजरात पुलिस के पीआईएमएस बरोत ने अपने अश्व के साथ कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।