फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Alert: Uniformed gang active, jewelry cheated from four women in one day

सतर्क : वर्दीधारी गैंग सक्रिय, एक दिन में चार महिलाओं से जेवर ठगे

Sun, 20 Aug 2023 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Alert: Uniformed gang active, jewelry cheated from four women in one day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। शहर में फर्जी पुलिस कर्मचारी बनकर महिलाओं से जेवर ठगने का गैंग सक्रिय है। इसी गैंग ने शुक्रवार को एक दिन में चार महिलाओं को ठगी का शिकार बनाया। सभी मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-21 निवासी मीना सिंगला ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह करीब 7.25 बजे सेक्टर-21 में सैर कर रही थी। उसी दौरान कम्युनिटी सेंटर के पास दो व्यक्ति अलग-अलग खड़े थे। उनमें से एक व्यक्ति ने पुलिस की वर्दी पहनी थी।

जब वह वहां गुजरी तो उनमें से एक व्यक्ति ने आवाज लगाकर कहा कि मैडम आपको पुलिसवाला बुला रहा है। महिला ने कहा कि मुझे क्यों बुला रहा है। इसके बाद पुलिस की वर्दी पहना व्यक्ति उसके पास आया। उसने कहा कि आजकल खुले में चेन व कड़ा पहनकर नहीं जा सकते। इस पर रोक लगी हुई है। इसके बाद व्यक्ति ने महिला के हाथ से सोने का कड़ा निकलवाकर एक कागज में लपेटकर उसको दे दी। उसके बाद दोनों वहां से एक काले रंग की मोटरसाईकल पर सवार होकर चले गए। महिला कुछ दूरी पर पहुंची तो उसको शक हुआ। उन्होंने लिपटे कागज में देखा तो उसमें छह नकली चूड़ियां मिलीं। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। इसके अलावा सेक्टर-6, 9 और 15 में हुई ठगी की पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

-कैसे करें बचाव

- किसी भी अंजान व्यक्ति के कहने पर नहीं रुकें
- कोई व्यक्ति अपने आप को पुलिस कर्मचारी बताता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें

-किसी के झांसे में ना आएं

-अपने जेवर उतारकर ना दें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed