फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Akali leaders to hit the ground to gather voter feedback.

Panchkula News: मतदाताओं का फीडबैक लेने फील्ड में उतरेंगे अकाली नेता

Sat, 19 Sep 2026 12:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Akali leaders to hit the ground to gather voter feedback.
शिरोमणि अकाली दल की मेनिफेस्टो कमेटी की पहली बैठक में खाका तैयार
विज्ञापन

सभी जिलों में हर वर्ग से संवाद कर मुद्दे जुटाएगी पार्टी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की है। पार्टी की 18 सदस्यीय घोषणापत्र समिति की पहली बैठक में इसकी रूपरेखा बनी। समिति की कमान वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ को सौंपी गई है।
यह तय हुआ कि घोषणापत्र केवल पार्टी नेताओं के स्तर पर नहीं बनेगा। इसे प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर तैयार किया जाएगा। मतदाताओं और विभिन्न वर्गों से सीधे प्रतिक्रिया ली जाएगी। शिअद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चीमा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

समिति के सदस्य पंजाब के सभी जिलों में लोगों से बैठकें करेंगे। इन बैठकों में मतदाताओं के अलावा व्यापारी, युवा और महिलाएं शामिल होंगी। उद्यमी और समाज के अन्य वर्गों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत होगी। स्थानीय स्तर पर लोगों की प्राथमिक समस्याएं जानी जाएंगी। वे किन मुद्दों को चुनाव में अहम मानते हैं, यह भी पूछा जाएगा। सरकार से उनकी अपेक्षाओं पर भी प्रतिक्रिया जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिक्रिया जुटाने की प्रक्रिया :
चीमा के अनुसार, अलग-अलग प्रकोष्ठ से जुड़े समिति सदस्य संवाद करेंगे। वे अपने क्षेत्र और समुदाय से संबंधित लोगों से मिलेंगे। महिला, युवा, किसान और व्यापारी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता शामिल होंगे। इन प्रतिनिधियों के माध्यम से समस्याओं और सुझावों को संकलित किया जाएगा। ये सुझाव घोषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया में शामिल होंगे।

स्थानीय मुद्दों पर जोर :
बैठक में पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों की परिस्थितियों पर जोर दिया गया। स्थानीय मुद्दे अलग-अलग हो सकते हैं, यह माना गया। जिला स्तर पर मिलने वाली प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण आधार बनेगी। पार्टी नेता लोगों से सीधे बातचीत करेंगे। इसका मकसद विभिन्न वर्ग किन समस्याओं को प्राथमिकता देना चाहते हैं, यह समझना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed