{"_id":"698ce0ee2f5c758b9f054e0a","slug":"agriculture-facing-challenges-industrial-development-will-strengthen-the-economy-mann-panchkula-news-c-16-1-knl1001-946472-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनौतियों से जूझ रही कृषि, औद्योगिक विकास से मिलेगी अर्थव्यवस्था को मजबूती : मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनौतियों से जूझ रही कृषि, औद्योगिक विकास से मिलेगी अर्थव्यवस्था को मजबूती : मान
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इस वक्त कृषि क्षेत्र खासी चुनौतियों के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में पंजाब की अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए औद्योगिकीकरण ही एकमात्र रास्ता दिखता है। सीएम बुधवार को उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा व अन्य आला अफसरों के साथ मोहाली में 13 से 15 मार्च को होने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेश सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा कर रहे थे।
इस दौरान सीएम ने कहा कि इस सम्मेलन के जरिये व्यापक निवेश होने से युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे। यह सम्मेलन प्रदेश की औद्योगिक प्रगति के लिए ऐतिहासिक अवसर साबित होगा। इससे औद्योगिक विकास को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। अभी तक इन्वेस्ट पंजाब के तहत सूबे में 1.50 लाख करोड़ का निवेश हो चुका है और इससे 5.20 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।
उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, यह ऐतिहासिक सम्मेलन औद्योगिक तरक्की को नई गति देने के लिए प्रदेश की तकदीर रचने में सक्षम मंच प्रदान करेगा। इसके लिए उन्होंने सामूहिक विचार-विमर्श की आवश्यकता पर जोर दिया। उनके अनुसार अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक दिग्गजों के साथ लंबी चर्चा के बाद प्रदेश की इंडस्ट्री के लिए उद्योग-अनुकूल कार्य योजना तैयार करने के लिए आपसी सहमति विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि पंजाबी अपनी हिम्मत और काबिलियत से दुनिया में कहीं भी कमाल कर सकते हैं। यह सम्मेलन पंजाब मीन्ज बिजनेस-पॉलिसी टू प्रैक्टिस (पंजाब मतलब कारोबार - नीति से अमल) के विषय पर आधारित होगा। गुरुग्राम, नई दिल्ली, हैदराबाद, चेन्नई, मुंबई तथा जापान, दक्षिण कोरिया आदि देशों में रोड शो आयोजित कर निवेशकों व बड़े उद्योगपतियों को इसमें शामिल होने के लिए न्योता दिया जा चुका है। सम्मेलन के दौरान मुख्य सत्रों में उद्घाटन, समापन, कंटरी सेशन, प्लेनरी सेशन, सेक्टरल सेशन आदि शामिल होंगे।
निवेशक सम्मेलन देश भर में अधिकतम रियायतें पेश करते हुए प्रदेश में निवेश के अवसरों के लिए मंच प्रदान करेगा। सीएम ने संभावित उद्यमियों से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश करने की अपील की।
टाटा स्टील ने दिखाई रुचि
मुख्यमंत्री ने बताया कि टाटा स्टील, सनातन टेक्सटाइल जैसी अन्य प्रमुख कंपनियों ने प्रदेश में निवेश करने में रुचि दिखाई है। उनके अनुसार पंजाब सरकार ने औद्योगिक परियोजनाओं के लिए त्वरित और निर्बाध तरीके से रेगुलेटरी मंजूरियां जारी करने को सुनिश्चित बनाने के लिए सेल डीड की रजिस्ट्रेशन में ग्रीन स्टाम्प पेपर पेश किया है। बिजली सुरक्षा की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि विकास के लिए बिजली सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए राज्य सरकार पंजाब में अधिक से अधिक बिजली उत्पादन के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।