फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Agreement between HAL and CSIR-Central Scientific Instruments Organization

तेजस व सुखोई जैसे विमानों की तकनीक विकसित करने के लिए करार

Wed, 18 Nov 2020 02:20 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
Agreement between HAL and CSIR-Central Scientific Instruments Organization
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। सुखोई और तेजस जैसे विमानों की तकनीक तैयार करने के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड लखनऊ (एचएएल) व सीएसआईआर -केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन (सीएसआईओ) के बीच एक करार हुआ है। इसके तहत दोनों विमानों के लिए नए डिजाइन व तकनीक को विकसित करने में दोनों संस्थाएं साथ काम करेंगी। करार के बाद एचएएल विभिन्न प्लेटफार्मों पर चल रही सीएसएसआई की योजनाओं का लाभ उठा सकेगा। भविष्य की योजनाओं में भी एचएएल को लाभ मिलेगा।

सीएसआईओ की ओर से बताया गया कि सुखोई, तेजस, मिग विमानों की डिजाइन व जरूरत के मुताबिक होने वाली रिसर्च में दोनों मिलकर काम करेंगे। सीएसआईओ के वैज्ञानिकों ने इन विमानों के लिए कई तकनीक तैयार की हैं। इस मौके पर लखनऊ एचएएल के जनरल मैनेजर संजय कुमार ने कहा कि विमानन तकनीक को निर्माण व शोध के लिए सीएसआईआर एक प्रमुख प्रयोगशाला है। सीएसआईआर-सीएसआईओ चंडीगढ़ के निदेशक प्रो. एसए रामाकृष्णा ने बताया कि दोनों संगठन के बीच करार एक बड़ी उपलब्धि है। यह करार भारतीय रक्षा बलों के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजने में मददगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed