फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Agrawal youth meeting held for youth introduction conference

अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर की गई बैठक

Wed, 22 Jan 2020 08:57 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Agrawal youth meeting held for youth introduction conference
पंचकूला। अग्रवाल विकास ट्रस्ट की पंचकूला में बैठक में 23 फरवरी को टोहाना में होने वाले अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इसकी अध्यक्षता अग्रवाल विकास ट्रस्ट के संरक्षक पवन गुप्ता, कृष्ण अग्रवाल (नन्ना) ने की।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए अग्रवाल विकास ट्रस्ट के संरक्षक ने बताया कि 23 फरवरी को टोहाना के राम भवन में अग्रवाल मैरिज सेवा समिति की ओर से विशाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में पूरे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान राज्यों से सैकड़ों की तादाद में विवाह योग्य प्रत्याशी भाग लेंगे और अपने जीवन साथी का चयन करेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी विवाह योग्य संतानों के लिए उचित जीवन साथी का चयन करने का यह सुनहरा अवसर है।
विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रधान सत्यनारायण गुप्ता ने बताया कि परिचय सम्मेलन के लिए पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 30 जनवरी है। इन सम्मेलनों में डाक्टर, इंजीनियर, वकील व बड़े-बड़े व्यवसायों से जुड़े प्रत्याशी भी भाग लेने लगे। जो भी पंजीकरण करवाना चाहे अग्रवाल भवन सेक्टर 16 पंचकूला से फार्म लेकर जमा करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मनोज अग्रवाल, सत्यनारायण गुप्ता, नरेंद्र जैन, सतपाल गर्ग, वीरेंद्र गुप्ता, राकेश गोयल, सौरभ गर्ग, मुकेश मित्तल, मुकेश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, श्याम लाल बंसल उपस्थित रहे। वहीं, महिला ट्रस्ट की ओर से इंदिरा गुप्ता, उषा गर्ग, अनीता अग्रवाल, किरण गुप्ता, राजबाला बंसल, निशा जैन, कविता अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed