फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After the humidifier chamber, the main pipe of the AC plant has now burst at the Civil Hospital.

Panchkula News: ह्यूमिडिफायर चेंबर के बाद सिविल अस्पताल में अब फटा एसी प्लांट का मेन पाइप

Sat, 20 Jun 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
After the humidifier chamber, the main pipe of the AC plant has now burst at the Civil Hospital.
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल (एमसीएच) में ओपीडी शुरू होने के छह महीने बाद अब गायनी और पीडियाट्रिक वार्डों को नए भवन में शिफ्ट करने का कार्य तेज हो गया है। गुरुवार रात से शुरू हुई शिफ्टिंग के दौरान तकनीकी समस्याएं भी सामने आईं। ऑक्सीजन सिलेंडर के ह्यूमिडिफायर चेंबर में ब्लास्ट होने और एसी प्लांट की मुख्य पाइपलाइन फटने से कई वार्डों में एसी बंद हो गए, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थिति को देखते हुए चाइल्ड वार्ड में भर्ती 13 बच्चों को नए वार्डों में स्थानांतरित किया गया। वहीं निकू (एनआईसीयू) वार्ड को भी एमसीएच में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। वर्तमान में निकू में 26 बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन

गायनी वार्ड को पहली मंजिल से एमसीएच की पांचवीं मंजिल पर शिफ्ट किया जा रहा है। हालांकि नए वार्ड में मरीजों के परिजनों के लिए बैठने की व्यवस्था और वाटर कूलर जैसी सुविधाएं अभी उपलब्ध नहीं हैं। अब तक सात महिलाओं को नए वार्ड में स्थानांतरित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि शिफ्टिंग के कारण उन्हें रिपोर्ट और अन्य जरूरी कार्यों के लिए पुरानी बिल्डिंग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे असुविधा हो रही है। अस्पताल प्रशासन नए वार्डों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटा है।
रोजाना 600 मरीजों की ओपीडी, डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा अस्पताल
मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में सुबह से शाम तक बाल रोगियों और गायनी मरीजों का आना जारी है। वर्तमान में दोनों वार्डों के मरीजों की रजिस्ट्रेशन नई बिल्डिंग में हो रही है। रोजाना 600 मरीज इलाज के लिए एमसीएच में पहुंच रहे हैं। पहली मंजिल पर स्थित बाल रोग ओपीडी में रोजाना 200 से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। सिविल अस्पताल में वर्तमान में गायनी में 3 रेगुलर मेडिकल ऑफिसर, 2 कंसल्टेंट के अलावा 22 डीएनबी रेजिडेंट डॉक्टर हैं। पीडियाट्रिक में 1 रेगुलर एसएमओ कम कंसल्टेंट, 3 एमओ और 5 डीएनबी रेजिडेंट डॉक्टर हैं। खून जांच और सैंपलिंग के लिए अस्पताल में 19 रेगुलर लैब टेक्निशियन और 17 कांट्रेक्चुअल लैब टेक्निशियन हैं। अस्पताल प्रशासन शिफ्टिंग के दौरान डॉक्टरों की कमी से भी जूझ रहा है। ऐसे में जल्द नई भर्तियों पर विभाग कोई फैसला ले सकता है।
जल्द शुरू होंगे दो नए ऑपरेशन थिएटर
एमसीएच की पांचवीं मंजिल पर 6 ऑपरेशन थिएटर होंगे, जिनमें से 2 ओटी को जल्द शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में है। पीएमओ डॉ. आरएस चौहान ने 2 ओटी शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद पुराने वार्ड के लेबर रूम में दाखिल महिलाओं को नए वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। एसी प्लांट की पाइप फटने से प्रभावित स्वास्थ्य सेवाओं को अस्पताल प्रशासन दुरुस्त करेगा।

कल शाम के समय डी ब्लॉक में चल रहे इलेक्ट्रिकल वर्क के दौरान एसी की मेन पाइप में फट गई, जिससे एसी बंद हो गए हैं। पीडब्ल्यूडी एसी के काम को देख रहा है। शाम तक इसे ठीक कर लिया जाएगा।-डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल, सेक्टर 6 पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed