फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After rebuilding, the road sunken from place to place, people upset

रोड बनने के बाद ही धंसने लगा,डेढ़ साल बाद नगर परिषद ने कहा गली धंसने के पीछे पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट है जिम्मेवार,लोग हो रहे है

Wed, 13 Jul 2022 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
After rebuilding, the road sunken from place to place, people upset
पिंजौर। नगर परिषद कालका की ओर से करीब एक महीना पेवर ब्लॉक से दोबारा बनाई गई रत्तपुर कॉलोनी में रेलवे लाइन के नजदीक की करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क फिर से जगह-जगह से धंसने लगी है। इस पर लोगों ने ठेकेदार सहित नगर परिषद के खिलाफ आवाज उठाई, तब कहीं जाकर कई महीने बाद उनकी सुनवाई हुई और अब सड़क को सही करवाया जा रहा है। लेकिन अभी इस सड़क की मरम्मत किए हुए कुछ महीने ही बीते होंगे कि सड़क दोबारा से धंसने लगी है।
विज्ञापन

इस संबंधी कॉलोनीवासियों का कहना है कि सड़क बनने के बाद उन्हें इस सड़क का अभी तक पूरी तरह फायदा नहीं पहुंचा है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि इस रोड से स्कूली बसों की आवाजाही बंद हो चुकी है और उन्हें भी इस जर्जर रोड से गुजरते हुए हादसे का डर रहता है। श्री गणपति रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसायटी प्रधान गजेंद्र शर्मा ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले सीमेंटिड पेवर ब्लॉक से करीब एक किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण नगर परिषद ने करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान अधिकारियों की लापरवाही के चलते गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया और ब्लॉक लगाने से पहले जमीन पर रोलर चला कर मिट्टी का सही प्रकार से नहीं बैठया गया।
विज्ञापन

अब हालात यह हैं कि बारिश के बाद पानी रिस कर जब जमीन में पहुंचता है तो मिट्टी के बैठने की वजह से पेवर ब्लॉक धंसने लग जाते हैं। उन्होंने बताया रोड खराब होने के बाद उस रोड को नगर परिषद द्वारा जल्दी सही करवाना तो दूर की बात है शिकायत करने के बाद भी रोड को सही होने में महीनों लग जाते हैं। यह सड़क पहले भी धंस गई थी, जिसे जैसे तैसे करके विभाग की ओर से सही किया गया और अब यह सड़क कई जगह से फिर दोबारा धंस गई है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में रोड का दो बार धंसना इस बात की ओर इशारा करता है कि अधिकारियों की ठेकेदार से मिलीभगत के कारण सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता और तकनीकी बिंदुओं पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि इस सड़क को जल्द से जल्द सही करवाया जाए नहीं तो मजबूरी में उन्हें नगर परिषद अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
इस सड़क के धंसने का कारण जन स्वास्थ्य विभाग ही है। क्योंकि इसी विभाग की ओर से इस सड़क पर सीवर लाइन बिछाई गई है। इसी विभाग की ओर से यहां पर बनाया गया सीवर चैंबर जमीने में नीचे धंस कर बैठ रहा है। हमने इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा है। -दर्शन लाल, एमई नगर परिषद कालका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed