फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After reaching home, forget about office matters and give time to yourself and family: Dr. Agarwal

घर पहुंचने के बाद ऑफिस की बातें भूलकर स्वयं और परिवार को समय दें : डॉ. अग्रवाल

Sat, 23 Aug 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
After reaching home, forget about office matters and give time to yourself and family: Dr. Agarwal
पंचकूला। पुलिस सेवा में कार्यरत महिलाओं को कई बार दोहरी जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ता है। एक ओर उन्हें ड्यूटी पर पूरी निष्ठा से कार्य करना होता है, वहीं दूसरी ओर घर और परिवार की जिम्मेदारियों को भी निभाना पड़ता है। ऐसे में वर्क-लाइफ बैलेंस बनाना बेहद आवश्यक है। घर पहुंचने के बाद ऑफिस की बातें भूलकर स्वयं और परिवार को समय दें। व्यायाम, अच्छा संगीत, योग या कोई भी पसंदीदा गतिविधि करने से तनाव काफी हद तक कम होता है। यह बात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अंबर अग्रवाल ने शुक्रवार को पंचकूला पुलिस लाइन स्थित जीओ मैस में महिला पुलिसकर्मियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर इंस्पेक्टर से लेकर सिपाही रैंक तक की 60 महिला अधिकारी-कर्मी शामिल रहीं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस सेवा में कार्यरत महिला कर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य एवं स्त्री रोगों से संबंधित जागरूकता प्रदान करना था। डॉ. अंबर अग्रवाल ने यह भी कहा कि व्यायाम, अच्छा संगीत, योग या कोई भी पसंदीदा गतिविधि करने से तनाव काफी हद तक कम होता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed