फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After demonetisation of Rs 2,000 notes, 828 notes arrived in Mata's court

Panchkula News: दो हजार के नोट बंद होने के बाद माता के दरबार में चढ़े 828 नोट

Tue, 04 Jul 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
After demonetisation of Rs 2,000 notes, 828 notes arrived in Mata's court
माता मनसा देवी मंदिर में 23 मई से 30 जून तक 812 जबकि काली माता मंदिर में 16 नोट चढ़ाए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। केंद्र सरकार के दो हजार के नोट बंद करने के फैसले के बाद लोग बैंकों में लाइनों में लगकर दो हजार के नोट बदलवा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग मंदिरों में दो हजार के नोट दानपेटी में चढ़ा रहे हैं। प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता मनसा देवी और कालका काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने पिछले साल के मुताबिक इस साल दो हजार के नोटों का ज्यादा दान किया है।
श्रद्धालुओं द्वारा दो हजार के नोट माता मनसा देवी मंदिर और कालका स्थित काली माता मंदिर में चढ़ाया जा रहा है। माता मनसा देवी मंदिर में 23 मई से लेकर 30 जून तक दान पेटी में दो हजार के 812 नोट चढ़ाए गए। दो हजार के नोटों का कुल 16 लाख 24 हजार रुपये का चढ़ावा मंदिर पहुंचा है। वहीं, कालका स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने 23 मई से लेकर 30 जून तक दो हजार के 16 नोट दानपेटी में चढ़ाए, जिसका कुल चढ़ावा मंदिर में 32 हजार रुपये आया है। मंदिर की दान पेटी में श्रद्धालुओं द्वारा पांच सौ रुपये के नोट की जगह दो हजार रुपये के नोट चढ़ाए जा रहे हैं। जिन लोगों को दो हजार रुपये से ज्यादा का दान करना होता है वह बैंक में पैसे जमा करवाने की जगह मंदिरों में पैसे चढ़ा रहे हैं। इस कारण भी मंदिर में दो हजार के नोटों का चढ़ावा ज्यादा आ रहा है। संवाद
विज्ञापन



अगल-अलग राज्यों से आते हैं श्रद्धालु
शक्तिपीठ माता मनसा देवी और प्राचीन कालका काली माता मंदिर देशभर में प्रसिद्ध है। अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालु माता मनसा देवी और काली माता मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए आते हैं। लोग मुराद मांगते है, जिनकी मुराद पूरी हो जाती हैं वह खुशी से चढ़ावा चढ़ाते हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा लाखों, करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंदिर में जो भी चढ़ावा चढ़ता है वह बैंक के कर्मचारियों के सामने गिना जाता है। कैश गिनते वक्त एक दिन पीएनबी और एक दिन एसबीआई के कर्मचारी आते हैं। इन पैसों को बैंक में जमा किया जाता है। पैसों का इस्तेमाल मंदिर के विकास कार्यों के लिए किया जाता है। - अशोक बंसल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री माता मनसा देवी मंदिर श्राइन बोर्ड


माता मनसा देवी मंदिर

तारीख नोट
23 मई 03
24 मई 18
26 मई 88
29 मई 119
30 मई 15
31 मई 03
02 जून 11
05 जून 164
06 जून 02
07 जून 09
09 जून 29
13 जून 11
14 जून 01
16 जून 50
19 जून 22
20 जून 15
21 जून 09
23 जून 12
26 जून 130
27 जून 100
30 जून 01



कालका काली माता मंदिर
25 मई 05
01 जून 02
08 जून 06
15 जून 01
22 जून 01
28 जून 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed