{"_id":"69fba5f9221df909190e41d4","slug":"after-a-sunny-day-the-weather-changed-in-the-evening-and-drizzle-brought-relief-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-23329-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: दिनभर तेज धूप के बाद शाम को बदला मौसम, बूंदाबांदी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: दिनभर तेज धूप के बाद शाम को बदला मौसम, बूंदाबांदी से मिली राहत
विज्ञापन
गर्मी से परेशान रहे लोग, 12 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। जिले में दिनभर तेज धूप और गर्मी से परेशान रहे लोगों को शाम होते ही राहत मिली। मौसम ने अचानक करवट ली, बादल छाए और कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने 12 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।
बुधवार को दिनभर धूप खिलने से गर्मी का असर बना रहा। अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 18 डिग्री दर्ज किया गया। शाम के समय अचानक बादल छाने लगे और हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश होने के आसार हैं। हवा चलने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
शाम के समय मौसम ठंडा होने पर लोग पार्कों और पर्यटन स्थलों पर घूमने के लिए निकल पड़े। कालका, पिंजौर, बरवाला, मोरनी और रायपुररानी क्षेत्रों में भी मौसम का यही मिजाज देखने को मिला।