फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After 42 days, Sanyam Garg again took charge as Kalka SDM

Panchkula News: 42 दिन बाद संयम गर्ग ने दोबारा संभाला कालका एसडीएम का पदभार

Sat, 29 Mar 2025 01:52 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
After 42 days, Sanyam Garg again took charge as Kalka SDM
कालका। करीब 42 दिन के अंतराल के बाद उपमंडल कालका को नियमित एसडीएम मिल गया है। शुक्रवार को एचसीएस संयम गर्ग के बतौर एसडीएम कालका के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले भी संयम गर्ग ही कालका एसडीएम पद पर तैनात थे, लेकिन 13 फरवरी को जारी हुई आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट में संयम गर्ग का तबादला कर दिया गया था। उन्हें जाइंट डायरेक्टर, डायरेक्टरेट ऑफ ह्यूमन रिसोर्स हरियाणा एंड डिप्टी सेक्रेटरी टू गवर्नमेंट हरियाणा ह्यूमन रिसोर्स डिपार्टमेंट के पद पर कर दिया गया था। अब दोबारा उन्हें कालका का एसडीएम बनाया गया है।
विज्ञापन



एसडीएम कार्यालय में लोगो के काम प्रभावित न हो इसके चलते 25 फरवरी से एसडीएम पंचकूला चन्द्रकान्त कटारिया को कालका उपमंडलाधीश का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया था। अब नियमित एसडीएम की नियुक्ति होने पर शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed