फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   After 12 hours of abuse, the man was stabbed 50 times with scissors and a needle

Panchkula News: गालीगलौज के 12 घंटे बाद व्यक्ति को कैंची और सुए 50 बार गोदकर मार डाला

Sat, 05 Oct 2024 05:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
After 12 hours of abuse, the man was stabbed 50 times with scissors and a needle
क्राइम ब्रांच ने दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार कर जुवेनाइल कोर्ट के समक्ष किया पेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-17 स्थित राजीव काॅलोनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की दो नाबालिगों ने कैंची और सुए से 50 वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को गली में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह राजीव कॉलोनी के हिमाचली ढाबे के पास राजेंद्र का लहूलुहान शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सेक्टर-14 थाना, फोरेंसिक और सीआईए की टीम पहुंची। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। हत्या का कारण 12 घंटे पहले आपस में गालीगलौज होना बताया जा रहा है। मृतक मूल रूप से करनाल के असंध का रहने वाला था। वह यहां दिहाड़ी पर कूड़ा एकत्रित करने का काम करता था।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज और क्राइम ब्रांच इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे गालीगलौज और मामूली झगड़ा होना बताया जा रहा है। एसीपी ने बताया कि मृतक नशा करता था। वीरवार की दोपहर करीब दो बजे दोनों नाबालिगों के साथ उसकी किसी बात पर बहस हुई थी। मृतक ने दोनों को गाली दी थी। इसके बाद दोनों नाबालिगों ने उसे मौत के घाट उतारने की योजना बनाई। इसके लिए दोनों ने कैंची का नट खोलकर एक-एक हिस्सा लिया और शुक्रवार की रात करीब 1.30 बजे हिमाचली ढाबा के पास पहुंच गए। मृतक उस समय कूड़ा एकत्रित कर आ रहा था। हिमाचली ढाबे के पास दोनों नाबालिगों ने राजेंद्र को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन

इससे पहले परिजनों से पूछताछ करने पर पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले थे। इसके बाद दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों नाबालिग मृतक के पड़ोस में रहते हैं। पूछताछ के बाद दोनों को जुवेनाइल ऑफिसर के सामने पेश किया गया। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसकी एक बेटा और बेटी है। उसका पति रात को नशा करता था। नशे में वह घर से बाहर ही सो जाता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने कैंची और सुए से मृतक के गले, छाती, पेट, पैर पर करीब 50 बार वार किया था। दोनों को अंबाला बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed