फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Advocate Rakesh Sharma won by four votes and captured the post of head.

Panchkula News: चार वोटों से जीते एडवोकेट राकेश शर्मा ने प्रधान पद पर जमाया कब्जा

Sat, 01 Mar 2025 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Advocate Rakesh Sharma won by four votes and captured the post of head.
पंचकूला जिला बार एसोसिएशन के चुनाव जीतने के बाद कैंडिडेट श्री माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेक
जिला बार एसोसिएशन के नतीजों के बाद वकीलों ने मनाया जश्न, कुलदीप सैनी बने सचिव
विज्ञापन

शुक्रवार को कुल नौ पदों के लिए हुआ मतदान, कुल 4048 में से एक हजार से अधिक वकीलों ने किया मताधिकार का प्रयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण रहे। दिनभर चुनाव प्रक्रिया चली और शाम पांच बजे के बाद नतीजे जारी हो गए। शुक्रवार को कुल नौ पदों के लिए मतदान हुआ। विरोधी सतीश कादियान को चार मतों से हराकर एडवोकेट राकेश शर्मा पहली बार प्रधान बने। वहीं उप प्रधान के पद पर एडवोकेट ओम प्रकाश माहौर ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा सचिव पद पर एडवोकेट कुलदीप सिंह सैनी विजयी हुए। शाम पांच बजे तक कुल 4,048 मतों में से एक हजार से अधिक अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। शाम पांच बजे के बाद परिणाम आने के बाद वकीलों ने जश्न मनाया।

इतने मत के अंतर से हारे और जीते उम्मीदवार

चुनावों के बाद अध्यक्ष पद के लिए विजयी रहे एडवोकेट राकेश शर्मा को 508 और एडवोकेट सतीश कादयान को 504 मत मिले। वाइस प्रेसिडेंट पद के विजयी रहे एडवोकेट ओमप्रकाश माहौर को 558 और जीवन सिंह सैनी को 454 मत मिले। सेक्रेटरी पद के लिए अमित गोयल को 353 और विजयी रहे एडवोकेट कुलदीप सैनी को 659 मत मिले। जबकि ट्रेजरर पद के लिए एडवोकेट भगवान दास को 420 और विजयी रहे अधिवक्ता रविंदर कुमार को 517 मत मिले।
विज्ञापन


पार्किंग की समस्या दूर करेंगे
जीत के बाद प्रेसिडेंट एडवोकेट राकेश शर्मा ने कहा कि कोर्ट परिसर में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कोर्ट की नई बिल्डिंग में नए वकीलों के लिए सस्ते रेट पर चैंबर उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे उन्हें अपने कॅरिअर की शुरुआत में सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों के लिए चैंबर बनाएंगे
उपाध्यक्ष पद पर विजयी रहे एडवोकेट ओमप्रकाश माहौर ने कहा कि जिला कोर्ट में नई बिल्डिंग में दो और मंजिलें बनाई जा सकती हैं। जिससे उसके ऊपर वकीलों के लिए चैंबर बनाए जाएं। वहीं अदालत के बाहर बने पार्किंग एरिया को पक्का किया जाएगा। कोर्ट परिसर और बिल्डिंग में बने बाथरूम की साफ-सफाई नियमित हो, इसके ध्यान रखा जाएगा।

वकीलों के हितों पर काम करेंगे

नवनिर्वाचित सचिव एडवोकेट कुलवीर सिंह सैनी ने कहा कि वकीलों के हितों को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया है। जीत के बाद अब उनके हितों के लिए काम किया जाएगा। एडवोकेट वेलफेयर से जुड़े सभी जरूरी कदम उठाएंगे और बार एसोसिएशन को और मजबूत बनाएंगे।

वेलफेयर के लिए काम करेंगे
नवनिर्वाचित ट्रेजरर एडवोकेट रविंदर शर्मा ने कहा कि एडवोकेट वेलफेयर के लिए काम करेंगे। वहीं टीम के साथ वकीलों की मांगें पूरी हों, इस पर काम होगा। पार्किंग की सुविधा और बेहतर हो, इसके लिए टीम वर्क के साथ मिलकर आगे का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed