फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Advocate lobbying for vocational teachers for equal pay for for equal work

वोकेशनल शिक्षकों को समान काम-समान वेतन की पैरवी

Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Advocate lobbying for vocational teachers for equal pay for for equal work
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा में मंगलवार को आंदोलनरत वोकेशनल शिक्षकों का मुद्दा उठा। कांग्रेस विधायकों ने इन्हें समान काम-समान वेतन देने की पैरवी की। बजट अनुमानों की दूसरी किस्त पर चर्चा के दौरान विधायकों ने अपने-अपने हलके की समस्याओं को भी उठाया। इस दौरान सोनीपत जिले में स्थित मेडिकल कॉलेज की दुर्दशा भी बयां की गई।
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि 157 वोकेशनल शिक्षकों को 48,112 रुपये और 2278 को 24,871 रुपये मिलते हैं। जब काम समान है तो वेतन बराबर क्यों नहीं दिया जा रहा। बजट में इनके लिए समान काम-समान वेतन का प्रावधान करें ताकि इनका आंदोलन खत्म हो। इन शिक्षकों की तरफ से विधायकों के जरिये स्पीकर को भी मांग पत्र भेजा गया है। उन्होंने एससी आयोग को पुनर्गठित करने की मांग की। साथ ही कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर्स भी आंदोलन कर रही हैं। इन्हें फोन देने सहित अन्य मांगें भी पूरा करें। इनमें काफी संख्या में तलाकशुदा हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने भी इसकी पैरवी की। उन्होंने कहा कि सरकार इन शिक्षकों को बराबर वेतन दे। ये काफी दिनों से आंदोलनरत हैं। सरकार खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज की भी सुध ले। यहां कैंसर का इलाज नहीं हो रहा। न्यूरो सर्जन नहीं है। आपातकालीन ऑपरेशन थियेटर में मशीन खराब पड़ी है। नए मेडिकल कॉलेज खोलने से पहले पुरानों में सभी सुविधाएं मुहैया करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक आफताब अहमद ने कहा कि मेवात सहित एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधारा जाए। यहां के लोग सुबह उठकर बाहर का जायजा लेने के बाद अपनी दिनचर्या तय करते हैं।

ईमानदारी की बात न करें खनन विभाग के मंत्री
कांग्रेस विधायक बिशन लाल सैनी ने शून्यकाल के दौरान खनन विभाग के मंत्री मूलचंद शर्मा को घेरा। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को प्रदेश में भ्रष्टाचार न होने की बात कह रहे थे। उन्हें ईमानदारी की बात नहीं करनी चाहिए। मंत्री उनके साथ चलें, वह बताएंगे यमुना के किनारे-किनारे क्या हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed