फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Aditya Birla Group to set up paint manufacturing plant in Panipat

पानीपत में पेंट निर्माण संयंत्र लगाएगा आदित्य बिरला समूह

Sat, 25 Sep 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
Aditya Birla Group to set up paint manufacturing plant in Panipat
चंडीगढ़। आदित्य बिरला समूह हरियाणा के पानीपत में 1140 करोड़ रुपये का निवेश कर बड़ा पेंट निर्माण संयंत्र लगाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की तरफ से बिरला समूह को संयंत्र लगाने के लिए नियमित आवंटन पत्र सौंपा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि एचएसआईआईडीसी ने समूह को 70 एकड़ जमीन आवंटित की है। जमीन को मेगा प्रोजेक्ट श्रेणी में दिया गया है। इसके लिए विज्ञापन निकालकर पूरी तरह पारदर्शी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाई गई। यह संयंत्र लगभग 550 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करेगा। इससे क्षेत्र के औद्योगिक विकास में मदद मिलेगी। प्रदेश की नई उद्यम नीति से प्रभावित होकर बड़ी-बड़ी कंपनियां प्रदेश का रुख कर रही हैं। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में अधिक निवेश लाना और नए रोजगार सृजित करना है।
विज्ञापन

नियमित आवंटन पत्र लेने से पहले समूह के सीओओ अजीत कुमार, क्षेत्र प्रमुख पीयूष और परियोजना प्रमुख कलीमुद्दीन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि तुरंत इस प्रोजेक्ट का काम शुरू किया जाएगा और कम से कम समय में पूरा करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक अनुराग अग्रवाल और मुख्य समन्वयक उद्योग सुनील शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed