फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Additional Punjabi exam forms to be filled by April 18

Panchkula News: 18 अप्रैल तक भरे अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा के फॉर्म

Sat, 01 Apr 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Additional Punjabi exam forms to be filled by April 18
चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने अप्रैल में आयोजित की जानी वाली कक्षा दसवीं स्तर की अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा का शेड्यूल शुक्रवार को घोषित किया। परीक्षा फाॅर्म बोर्ड की वेबसाइट पर 1 अप्रैल से मौजूद रहेंगे। वहीं, परीक्षा फाॅर्म 18 अप्रैल तक पीएसईबी के मुख्यालय में सिंगल विंडो के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। परीक्षा फाॅर्म की हॉर्ड कॉपी बोर्ड मुख्यालय में जमा करवाते हुए आवेदक को अपने मैट्रिक पास के असल सर्टिफिकेट, फोटो पहचान पत्र व इनकी अटेस्टेड फोटोकाॅपी साथ लेकर आना होगा। साथ ही अटेस्टेड फाॅर्म बोर्ड मुख्यालय में जमा करवाना होगा। यदि तय समय में अटेस्टेड फाॅर्म जमा नहीं करवाए जाते हैं तो रोल नंबर जारी नहीं किए जाएंगे। 24 अप्रैल को रोल नंबर बोर्ड की वेबसाइट से हासिल किए जा सकेंगे। परीक्षा 28 व 29 अप्रैल को करवाई जाएगी। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in से हासिल की जा सकती है। याद रहे कि राज्य में पंजाबी राज भाषा एक्ट लागू है। ऐसे में राज्य में सरकारी नौकरी के लिए दसवीं कक्षा तक पंजाबी भाषा की पढ़ाई को जरूरी किया है। ऐसे में पीएसईबी द्वारा साल में चार बार अतिरिक्त पंजाबी की परीक्षा आयोजित की जाती है। कुछ समय पहले परीक्षा 50 फीसदी अंकों के साथ पास करने की शर्त लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed