{"_id":"6074b2568ebc3edb551fae36","slug":"action-will-be-taken-against-the-management-for-not-closing-private-schools-panchkula-news-pkl4101756128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सरकार सख्त : प्रदेश में निजी स्कूल बंद न करने वाले प्रबंधन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सरकार सख्त : प्रदेश में निजी स्कूल बंद न करने वाले प्रबंधन के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई
Tue, 13 Apr 2021 02:11 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 02:11 PM IST
सार
शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों को खोलना या बंद करना सरकार के लिए फायदे-नुकसान का मुद्दा नहीं है। कोरोना के कहर के बावजूद पहली लहर में भी स्कूल देरी से बंद किए थे। इस बार भी मामलों की संख्या तीन हजार पार होने के बाद स्कूलों को बंद किया गया। उनकी प्राथमिकता स्कूली छात्रों को कोरोना से सुरक्षित रखना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा सरकार के आदेश का उल्लंघन करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ स्कूल शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। 30 अप्रैल तक स्कूल बंद न करने को तैयार निजी स्कूल प्रबंधन की प्रदेश सरकार को दी चेतावनी भी बेअसर रही है। विभाग निजी स्कूलों की कोई दलील फिलहाल नहीं सुनेगा। शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने सोमवार को यह साफ कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने यहां कहा कि कोरोना के निर्देश को नहीं मानने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़े कदम उठाएंगे। बच्चों की परीक्षाएं ऑनलाइन या ऑफलाइन कराने पर भी जल्द निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूलों को खोलना या बंद करना सरकार के लिए फायदे-नुकसान का मुद्दा नहीं है। कोरोना के कहर के बावजूद पहली लहर में भी स्कूल देरी से बंद किए थे। इस बार भी मामलों की संख्या तीन हजार पार होने के बाद स्कूलों को बंद किया गया। उनकी प्राथमिकता स्कूली छात्रों को कोरोना से सुरक्षित रखना है।
विज्ञापन
कंवर पाल ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में काफी बच्चे संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। कुछ जगह शिक्षक भी संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना ही यह लहर पहले से भी तेज है, इसलिए बच्चों के जीवन को संकट में नहीं डाल सकते। निजी स्कूल सरकार के आदेश का उल्लंघन करने के बजाय उसे मानें। सरकार स्कूलों के साथ है। महामारी पर किसी का वश नहीं चल रहा, इसमें एहतियात बरत कर ही बचा जा सकता है।