फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action will be taken against shopkeepers found selling food items of substandard quality.

Panchkula News: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में कमी पाई जाने वाले दुकानदारों के प्रति होगी कार्रवाई

Wed, 14 Oct 2026 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against shopkeepers found selling food items of substandard quality.
खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता में कमी पाई जाने वाले दुकानदारों के प्रति होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी बरवाला।
जिला पंचकूला उपायुक्त सतपात शर्मा ने त्योहारों के इस सीजन में मिठाई और खाद्य प्रतिष्ठानों के विक्रेताओं को सचेत करते हुए कहा कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता में कमी या मिलावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि कोई भी विक्रेता नागरिकों की सेहत से खिलवाड़ करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने सभी विक्रेताओं से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ दुकानों में स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में लोग मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते हैं। और जिला प्रशासन नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा अधिकारियों की टीमों का गठन किया गया है, जो ब्रांडेड स्वीट्स शॉप्स और रेस्टोरेंट्स के साथ-साथ अन्य मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करेंगी। इन निरीक्षणों के दौरान मिठाइयों, दूध से बने उत्पादों और अन्य खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


’
उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा भी विभिन्न दुकानों से मिठाइयों और खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे जा रहे हैं। साथ ही, खाद्य प्रतिष्ठान और मिठाई दुकान संचालकों को जागरूक करते हुए आवश्यक सुधार करने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने मिठाई विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे मांग के अनुसार ही मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थ तैयार करें तथा इन्हें लंबे समय तक स्टोर न करें। उन्होंने कहा कि मिठाइयों के निर्माण के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और स्टाफ द्वारा दस्ताने, कैप आदि का अनिवार्य रूप से उपयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने निर्देश दिए कि अधिक उपयोग में आने वाले खाद्य पदार्थों जैसे दूध, मावा, मिठाई, ड्राई फ्रूट, चॉकलेट और ब्रांडेड स्वीट्स की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखी जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी मिठाइयों और खाद्य सामग्रियों पर निर्माण तिथि एवं उपयोग की अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हो।


उपायुक्त ने कहा कि जिला के नागरिक मिठाइयां और खाद्य सामग्री खरीदते समय उनके निर्माण एवं समाप्ति तिथि, गुणवत्ता तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसी भी प्रकार की मिलावट या खराब सामग्री से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed