फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Action will be taken against officers with less than 75 percent achievement: Dr. Banwari Lal

75 प्रतिशत से कम उपलब्धि वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई ः डा. बनवारी ला

Wed, 27 Jul 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against officers with less than 75 percent achievement: Dr. Banwari Lal
चंडीगढ़। हरियाणा के अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग ने सभी योजनाओं के लिए 290 करोड़ रुपये से अधिक का बजट जारी किया है। विभाग के मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने चेताया है कि योजनाओं को लेकर जिले के जिन अधिकारियों की उपलब्धि 75 प्रतिशत से कम होगी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 50 प्रतिशत से कम प्रगति वाले अधिकारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

अनुसूचित जातियां एवं पिछड़े वर्ग कल्याण मंत्री डॉ. बनवारी लाल मंगलवार को यहां जिला कल्याण अधिकारियों, जिला प्रबंधक अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम, पिछड़े वर्ग कल्याण निगम के अधिकरियों की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। एसीएस विनित गर्ग, महानिदेशक पंकज यादव, प्रबंधक निदेशक जयबीर आर्य सहित कई अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा अनुसार अंबाला में अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए छात्रावास का निर्माण करवाया जा रहा है। रोहतक, हिसार, सिरसा, फरीदाबाद व पानीपत में भी छात्रावास बनाए जाएंगे। अधिकारी इनके प्रस्ताव तैयार करवाकर शीघ्र मुख्यालय भिजवाएं। मंत्री ने कहा कि टैंक की सफाई करते समय दुर्घटना का शिकार होने पर 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है। उन्होंने लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के 57 करोड़ बांटे
डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत 140 करोड रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। इस योजना के तहत 31 हजार रुपये से लेकर 71 हजार रुपये की आर्थिक सहायता व 1100 रुपये की मिठाई प्रदान की जाती है। अब तक 11,920 लाभार्थियों को 57 करोड़ रुपये का लाभ दिया जा चुका है। इसी प्रकार डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत मरम्मत के लिए 80 हजार रुपये की राशि उपलब्ध करवाई जाती है। अब तक 2270 लाभार्थियों को 4235 लाख रुपये मकान मरम्मत के लिए प्रदान किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed