पंचकूला। शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट विजय बंसल ने शहरी विकास प्राधिकरण के मेकेनिकल वर्कर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके एवं समाजसेवक अच्छरू राम गुर्जर को जिला पंचकूला का अध्यक्ष मनोनीत कर नियुक्ति पत्र सौंपा है। बंसल ने चंडीकोटला में ग्रामीणों की मौजूदगी में बैठक कर नियुक्ति पत्र सौंपा और बधाई दी।
उन्होंने विधानसभा और ब्लॉक की जिला कार्यकारिणी बनाने के लिए भी कहा। अच्छरू राम ने नियुक्ति पर विजय बंसल का आभार जताकर आश्वस्त किया है कि आने वाले समय में संगठन को धरातल पर मजबूत करेंगे। इलाके की हर समस्या को प्रमुखता से उठाएंगे। सदस्यता अभियान के माध्यम से विभिन्न लोगों को संगठन से भी जोड़ने का काम करेंगे। अच्छरू राम ने बताया कि आने वाले समय मे विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मंच की गतिविधियों को तेजी दी जाएगी।
इसके साथ ही विभिन्न समाजसेवकों को मंच से जोड़कर समस्याओं को उठाने का काम किया जाएगा। इस दौरान उपाध्यक्ष दीपांशु बंसल, पूर्व सरपंच दयाल सिंह, केएस नागरा, हरदेव पोपली, गुरबचन, पूर्ण चंद नंबरदार, जीत राम, जगपाल चौधरी, दयाल राम, तरसेम, सजल, अजय बबल मौजूद रहे।