फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused of Temple Theft Arrested Within 8 Hours

Panchkula News: मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Accused of Temple Theft Arrested Within 8 Hours
पुलिस ने 7 लाख के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए, एक अन्य मंदिर में भी की थी चोरी की कोशिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मंदिर में चोरी की वारदात का महज आठ घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब सात लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के धार्मिक आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी ने पूछताछ में एक अन्य मंदिर में भी चोरी की कोशिश करने की बात कबूल की है।
जानकारी के अनुसार 27 मई को पुलिस को सेक्टर-12ए स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में चोरी होने की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि मंदिर से सोने के मंगलसूत्र, सोने की नथ, चांदी की कमर पेटी, काले मोतियों के मंगलसूत्र और पीतल के धार्मिक आभूषण चोरी कर लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर आरोपी मोहम्मद सलीम निवासी झुग्गी, एलांते मॉल फेज-1 चंडीगढ़ को वाटिका पार्क सेक्टर-5 पंचकूला से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने 26 मई की रात सेक्टर-12ए स्थित परशुराम भवन में भी चोरी का प्रयास किया था, लेकिन लोगों के जाग जाने पर वह वहां से फरार हो गया। इसके बाद तड़के करीब चार बजे वह वेंकटेश्वर मंदिर में घुसा और वहां रखे आभूषण चोरी कर ले गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसकी झुग्गी से दो सोने के मंगलसूत्र, एक सोने की नथ, दो काले मोतियों के मंगलसूत्र, एक चांदी की कमर पेटी तथा पीतल के मुकुट, हाथ और कानों के धार्मिक आभूषण बरामद किए। बरामद सामान की कुल कीमत करीब सात लाख रुपये आंकी गई है।
सेक्टर-14 थाना पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed