फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused of stabbing and robbery arrested in Sector-5

Panchkula News: सेक्टर-5 में चाकू मारकर लूटपाट का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Jan 2026 03:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of stabbing and robbery arrested in Sector-5
तीन दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-5 में होटल कर्मचारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर मोबाइल और पर्स लूटने के मामले में क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने सुमित राजपुरा नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पुलिस ने बताया कि इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, 3 अक्टूबर 2025 की रात करीब 11:30 बजे, सेक्टर-5 स्थित होटल में कार्यरत ब्रिजेश रावत ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह होटल के पास पार्क के समीप पहुंचे, वहां पहले से मौजूद तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया और चाकू दिखाकर पैसे मांगे। विरोध करने पर आरोपियों ने ब्रिजेश पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया। हमले में ब्रिजेश के पेट, छाती और जांघों पर गंभीर चोटें आईं, जबकि आरोपी उनका मोबाइल और पर्स लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

गंभीर हालत में घायल को जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पीड़ित के रिश्तेदार कमल सिंह रावत अस्पताल पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर थाना सेक्टर-5 में लूट व जानलेवा हमले का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed