{"_id":"6afcb6244a100e192b08fd59","slug":"accused-of-spying-for-pakistan-denied-bail-by-high-court-panchkula-news-c-16-1-pkl1098-1176461-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत नहीं
विज्ञापन
चंडीगढ़। पाकिस्तान के लिए भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों की जासूसी करने के आरोपी को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी पर पठानकोट में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास वाई-फाई से जुड़े सीसीटीवी कैमरे लगवाकर सेना की आवाजाही पर नजर रखने का आरोप है।
इन कैमरों से मिलने वाली सीधी तस्वीरें पाकिस्तान में बैठे लोगों तक पहुंचाई जाती थीं। जस्टिस मनीषा बत्रा की पीठ ने मामले की सुनवाई की। पीठ ने कहा कि आरोपी पर सह-आरोपियों के साथ मिलकर देश की सुरक्षा के खिलाफ काम करने का आरोप है। प्रथम दृष्टया उपलब्ध सामग्री उसकी संलिप्तता की ओर संकेत करती है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, पठानकोट के सुजानपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर एक दुकान के बाहर ये कैमरे लगाए गए थे। इनका उद्देश्य सेना और सुरक्षा बलों की आवाजाही पर नजर रखना था।
जमानत याचिका खारिज :
इस मामले में 21 मई 2026 को पठानकोट में प्राथमिकी दर्ज हुई थी और आरोपी को 27 मई को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने कैमरों के क्यूआर कोड पाकिस्तान में बैठे जासूसों के साथ साझा किए थे। पंजाब सरकार ने जमानत का विरोध करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा बताया। हाईकोर्ट ने कहा कि आरोपी आदतन अपराधी है और उसके फरार होने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता। मुकदमे की सुनवाई अभी शुरुआती चरण में है।