फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused of setting fire to three shops arrested, taken on police remand for two days

Panchkula News: तीन दुकानों को आग लगाने का आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

Tue, 04 Feb 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Accused of setting fire to three shops arrested, taken on police remand for two days
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड पर गांव शाहपुर में तीन दुकानों में आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जनवरी माह में दर्ज मामले में शिकायतकर्ता मनवीर ने बताया कि वह मूल रूप से गांव अमरपुर काशी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश का निवासी है।
विज्ञापन

वर्तमान में सेक्टर-2 शिवालिक नगर झाड़माजरी जिला सोलन हिमाचल प्रदेश में रहता है। उसकी गांव शाहपुर पिंजौर में रेडीमेड कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकान है। तीन जनवरी की रात उसकी दुकान में आग लग गई थी। उसकी दुकान के अलावा लोकेंद्र सिंह की रेडीमेड कपड़ों की दुकान और धर्मेंद्र की हेयर सैलून का भी सारा सामान लग गया था। मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दो युवक दुकान को आग लगाकर भागते नजर आए।
विज्ञापन

पुलिस चौकी मढ़ावाला के सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार की अगुवाई में एएसआई राजबीर ने मामले में कार्रवाई कर साइबर सेल पंचकूला की मदद से लोकेशन ट्रेस करके आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान प्रदीप निवासी बरेली उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार गांव शाहपुर मढ़ावाला के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी प्रदीप की मां की कपड़े की दुकान पीड़ित मनवीर की दुकान के साथ ही है। मां की दुकान की सेल में गिरावट आने के कारण उसने रंजिशन मनवीर की दुकान में लाग लगा दी। इससे मनवीर की दुकान के साथ लोकेंद्र और धमेंद्र की दुकान भी जल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed