फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused of raping a minor arrested after four and a half months

Panchkula News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साढ़े चार महीने बाद गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2025 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a minor arrested after four and a half months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस ने 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बीते साढ़े चार महीने से पुलिस को चकमा देकर ठिकाने बदल रहा था। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि 5 जून 2025 को महिला थाना में एक किशोरी ने शिकायत दी थी कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसके साथ गलत काम किया है। शिकायत पर पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। पीडि़ता की काउंसलिंग कर उसे आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना टीम ने आरोपी की तलाश जारी रखी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार स्थान बदलता रहा लेकिन पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा। एएसआई सुदेश के नेतृत्व में टीम ने उत्तर प्रदेश में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने मामले में उत्कृष्ट कार्य के लिए एएसआई सुदेश और महिला थाना टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और महिलाओं तथा बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed