फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused of cheating Rs 20 thousand in the name of getting award money

Panchkula News: अवॉर्ड राशि दिलवाने के नाम पर 20 हजार ठगने का आरोप

Thu, 09 Nov 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating Rs 20 thousand in the name of getting award money
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। अवॉर्ड राशि दिलवाने के नाम पर एक महिला खिलाड़ी से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने की शिकायत खेल निदेशक पंचकूला को दी गई है। वहीं जिस पर आरोप लगाया गया है, उस अधिकारी का कहना कि ये सभी आरोपी झूठे हैं और उसके खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। वो इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे।
निदेशक को दी शिकायत में भिवानी जिले के रतेरा गांव निवासी खिलाड़ी भारती ने बताया कि वह वुशू की नेशनल खिलाड़ी है। 2015 में पदक जीतने पर उसे 2 लाख रुपये की अवार्ड राशि मिलनी थी। काफी प्रयास के बाद भी जब 2018 तक वह राशि नहीं मिली तो वहां भीम स्टेडियम में तैनात जगदीश नाम के क्लर्क ने उससे 20 हजार रुपये की रिश्वत ली और उसे अवार्ड राशि दिलाने की बात की। मगर उसके बाद भी उसे 2020 के बाद अवार्ड राशि मिली। उन्होंने इस मामले में खेल निदेशक से कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


दुष्प्रचार के खिलाफ करेंगे कार्रवाई
जगदीश नाम के जिस क्लर्क पर आरोप लगाए गए हैं, वो अब पंचकूला में खेल विभाग में एस्टाबलिशमेंट ऑफिसर के तौर पर तैनात हैं। जब उनसे इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक कोच के कहने पर खिलाड़ी ने उसके खिलाफ शिकायत दी है। यह शिकायत गलत है और रंजिशन दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि वे दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed