{"_id":"68c08bc349e409673405f6c2","slug":"accused-arrested-with-country-made-pistol-sent-on-6-day-police-remand-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-19350-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: देसी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: देसी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
Wed, 10 Sep 2025 01:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने सेक्टर-15 क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए। अदालत में पेश करने के बाद उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
आरोपी की पहचान राकेश उर्फ मोंटी, निवासी राजीव कॉलोनी, पंचकूला के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। उसके खिलाफ चंडीगढ़ में लड़ाई-झगड़े के 6–7 मामले दर्ज हैं, जबकि उड़ीसा में वह दो क्विंटल गांजा के साथ पकड़ा जा चुका है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 8 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने रेड कर आरोपी को पकड़ा। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि आरोपी के नेटवर्क और गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि हथियार उसे कहां से मिले और वह इन्हें किसे सप्लाई करता था।