फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused arrested with 3390 intoxicating pills, accused on remand

Panchkula News: नशे की 3390 गोलियों सहित आरोपी गिरफ्तार, आरोपी रिमांड पर

Thu, 09 May 2024 03:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with 3390 intoxicating pills, accused on remand
कालका। एंटी नारकोटिक सेल ने कालका में एक व्यक्ति को नशे की दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एंटी नारकोटिक सेल पंचकूला ने शिकायत में बताया है कि उन्हें सूचना मिली थी कि संजीव कुमार जो टगरा कली राम कालका का रहने वाला है। भारत नगर कालका में उधव मेडिकल हाल के नाम से केमिस्ट की दुकान चलाता है और नशे की गोलियां बेचने का भी काम करता है। वह पशु अस्पताल टगरा कली राम के पास किसी व्यक्ति को भारी मात्रा में नशे की गोलियों की सप्लाई देने के लिए जाएगा। इसके बाद एंटी नारकोटिक सेल ने रेड पार्टी तैयार की और समय अनुसार पशु अस्पताल के पास पहुंच गए। इसी दौरान आरोपी संजीव सामने से आता दिखा और उसे घेरकर तलाशी के बारे में बताया गया। आरोपी ने राजपत्रित अधिकारी के सामने तलाशी लेने की बात की तो मौके पर एईटीओ पंचकूला सुनील सीले को बुलाया गया। जिसके बाद आरोपी के बैग को चेक किया तो कुल 3390 नशे गोलियां मिलीं। जिनकी कीमत करीब 2 लाख है। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं एंटी नारकोटिक सेल के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को टगरा कली राम कालका को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड में पुलिस आरोपी से यह जानने का प्रयास करेगी कि वह ये नशीली दवाएं कहां से खरीदता था और कहां बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed