फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused Arrested in Punjab for Drug Trafficking; Pakistan Connection Surfaces

Panchkula News: ड्रग तस्करी में पंजाब से आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

Wed, 15 Apr 2026 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accused Arrested in Punjab for Drug Trafficking; Pakistan Connection Surfaces
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, नेटवर्क की कड़ियां जुड़ीं
विज्ञापन

पहले 3.89 किलो हेरोइन के साथ आरोपी पकड़ा गया था

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-26 की टीम ने पंजाब के फाजिल्का निवासी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इस नेटवर्क की जड़ें पाकिस्तान तक जुड़ी हुई हैं। अशोक का भाई अरमान इस नेटवर्क की अहम कड़ी बताया जा रहा है, जिसके पाकिस्तान से संपर्क थे। पुलिस के अनुसार, अशोक और जसविंदर ने अरमान से हेरोइन लेकर उसे चंडीगढ़ में लवप्रीत तक पहुंचाया था, जहां से इसकी सप्लाई ट्राइसिटी में की जानी थी। इस रैकेट में पैसों का लेनदेन भी अरमान के जरिए ही किया जाता था।
विज्ञापन

पहले 3.89 किलो हेरोइन के साथ आरोपी पकड़ा गया था
इससे पहले क्राइम ब्रांच ने 5 अप्रैल को सेक्टर-20 के कुंडी गांव के पास से लवजोत सिंह (23) को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 3 किलो 89 ग्राम हेरोइन और 15 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई थी। पुलिस ने इससे पहले रायपुररानी क्षेत्र से दो आरोपियों को भी हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था, जिन्होंने पूछताछ में लवजोत का नाम उजागर किया था। अब अशोक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इस पूरे नेटवर्क की अहम कड़ियां मिल गई हैं और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed