फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accused arrested in FDR scam sent to judicial custody.

Panchkula News: एफडीआर घोटाले में गिरफ्तार आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा

Sun, 13 Sep 2026 01:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in FDR scam sent to judicial custody.
पंचकूला। नगर निगम पंचकूला के करोड़ों रुपये के एफडीआर घोटाले में गिरफ्तार निजी व्यक्ति समर मोहन रंगा को दो दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। रिमांड के दौरान जांच टीम ने मामले से जुड़े लेन-देन और अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

एसीबी ने समर मोहन रंगा को गिरफ्तार किया था। जांच के अनुसार, उस पर कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर नगर निगम के बैंक खाते से अपनी पत्नी नेहा समर रंगा के संयुक्त खाते में करीब 5.19 करोड़ रुपये की सरकारी राशि अनधिकृत रूप से ट्रांसफर करवाने का आरोप है।
विज्ञापन

अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार : एफडीआर घोटाले के मामले में अब तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जांच एजेंसी की ओर से 22 जून 2026 को अदालत में चालान भी पेश किया जा चुका है। एफडीआर और बैंक खातों की जांच के दौरान रिकॉर्ड और बैंक विवरण में भारी अंतर सामने आया था। जांच टीम मामले में बैंक खातों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है। घोटाले में रकम के लेन-देन और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर भी जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed