फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accusation: Corona infected nurse evacuated from private hospital at night, ambulance herself arrived at a government center in the district

आरोप : कोरोना संक्रमित नर्स को निजी अस्पताल से रात में निकाला बाहर, खुद एंबुलेंस कर पहुंची जिले के एक सरकारी सेंटर में

Thu, 06 May 2021 01:25 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
Accusation: Corona infected nurse evacuated from private hospital at night, ambulance herself arrived at a government center in the district
पंचकूला। कोविड वार्ड में ड्यूटी करने वाली एक निजी अस्पताल की नर्स को कोरोना होने के तीन दिन बाद ही उसका इलाज बंद करके रातों रात अस्पताल से निकालने का मामला सामने आया है। यह नर्स मूलरूप से हिमाचल की रहने वाली है। उसने चार अक्तूबर को जिले के इस निजी अस्पताल में ड्यूटी ज्वाइन की थी।
विज्ञापन

नर्स के अनुसार उसकी ड्यूटी कोविड वार्ड में थी। मरीजों की केयर करते-करते उसको भी कोरोना हो गया। इसका पता उसको तब चला जब 21 अप्रैल 2021 को उसको काफी उल्टियां आईं और उसको बुखार आ गया। इसके बाद नर्स का कोविड टेस्ट करवाया गया। वह नर्स 27 अप्रैल तक ऑक्सीजन मास्क पर रही। नर्स ने बताया कि 27 अप्रैल को ही उससे कहा गया कि वह ठीक हो गई है, उसको डिस्चार्ज किया जा रहा है। अस्पताल ने उसका आरटी पीसीआर टेस्ट दोबारा नहीं करवाया।
विज्ञापन

नर्स ने बताया कि उसको रात के समय ही अस्पताल से जाने को कहा गया। नर्स ने बताया कि किसी तरह से उसने एंबुलेंस मंगवाई और पंचकूला के ही एक कोविड सेंटर में चली आईं। इसकी वजह थी, उसके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं थी। इस मामले में नर्स ने पुलिस से मदद लेने का प्रयास भी किया लेकिन किसी ने मदद नहीं की। नर्स का कहना है कि न तो पुलिस ने उनकी सुनी न ही प्रशासन ने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed