फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Accident: Uncontrolled bus hit the scooty rider, died

हादसा : अनियंत्रित बस ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, मौत

Fri, 25 Feb 2022 01:56 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Accident: Uncontrolled bus hit the scooty rider, died
पंचकूला। अनियंत्रित बस ने बरवाला-मौली रोड पर स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप कुमार ने बताया कि वह गांव कामी निवासी चंडीमंदिर के निवासी हैं। 23 फरवरी की सुबह 9.15 बजे उनके दोस्त बलदेव कुमार शर्मा ने उनको फोन कर बताया कि उनके पिता रामनाथ को अनियंत्रित बस ने बरवाला-मौली रोड पर बतौड़ के पास टक्कर मार दी है। राहगीरों की मदद से उन्हें पीएचसी बरवाला ले जाया गया है। गंभीर हालत में सेक्टर-6 सिविल अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

रामनाथ की मौत की सूचना पाने के बाद सेक्टर-6 सिविल अस्पताल चंडीमंदिर पुलिस की टीम पहुंची। शिकायतकर्ता प्रदीप ने बताया कि उनके छोटे बेटे को उनके मृतक दादा रामनाथ सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल गांव बतौड़ स्कूल छोड़कर वापस आ रहे थे। इसी बीच अनियंत्रित बस ने उन्हें बरवाला-मौली रोड पर बतौड़ के पास टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद उनके हाथ, पेट और छाती में गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed